अफगानिस्तान में भूकंप से 20 लोगों की मौत, 320 से अधिक घायल

अफगानिस्तान में भूकंप से 20 लोगों की मौत, 320 से अधिक घायल

काबुल, 3 नवंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में मजार-ए-शरीफ के समीप खुल्म में रविवार की रात शक्तिशाली भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गयी और 320 से अधिक लोग घायल हो गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार स्थानीय समयानुसार कल रात लगभग 12:59 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के पास खुल्म से लगभग 22 किलोमीटर (14 मील) पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में रहा।

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मजार-ए-शरीफ और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में सैकड़ों घायल लोगों को भर्ती कराया गया है तथा प्रभावित इलाके में बचाव दलों को भेजा गया है।

स्थानीय मीडिया की शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 10 बताई गई थी, लेकिन बाद में दूरदराज के इलाकों से और जानकारी आने पर अधिकारियों ने आंकड़े अपडेट कर दिए।

Next Post

आमिर खान को मिलेगा पहला आर.के. लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस

Mon Nov 3 , 2025
मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को पहला आर.के. लक्ष्मण अवॉर्ड मिलेगा। आमिर खान सच में मनोरंजन की दुनिया के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने दर्शकों को कई बेहतरीन और यादगार फिल्में दी हैं। तीन दशक से भी ज़्यादा लंबे करियर में आमिर ने अपनी […]

You May Like