मक्सी: स्टेशन रोड मक्सी पर रविवार रात करीब 9.45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद आसपास के रहवासी और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा एम्बुलेंस 108 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायलों में से एक युवक की पहचान मनोज गुर्जर पिता देवीलाल गुर्जर निवासी मक्सी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की पहचान नहीं हो पाई थी।
