शिक्षा, समाज और साधना का त्रिदिवसीय गुणायतन गौरव महोत्सव 7 से 9 नवंबर तक

भोपाल। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागर महाराज की प्रेरणा और मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज के संकल्प से स्थापित श्री विद्या प्रमाण गुरुकुलम् शिक्षा और संस्कार का नया केंद्र बन रहा है। इंदौर चातुर्मास में मिली प्रेरणा से आरंभ हुए इस प्रयास में अब देश भर से चयनित 180 बच्चों को संस्कार, शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी गौरव को समर्पित त्रिदिवसीय गुणायतन गौरव कार्यक्रम 7 से 9 नवंबर तक भोपाल में आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विभूतियां सम्मिलित होंगी। 7 नवंबर को गुरुकुलम् के प्रकल्पों का शिलान्यास, 8 को अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन और 9 को चातुर्मास समापन व पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न होगा। मुनि श्री प्रमाणसागर और संधानसागर महाराज सहित क्षुल्लक संघ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

 

Next Post

संत नामदेव जयंती पर भव्य आयोजन, बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की नसीहत

Mon Nov 3 , 2025
इटारसी। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 755वीं जयंती सरला मंगल भवन सूरजगंज में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और पूजन-अर्चन से हुआ। मुख्य अतिथि सीताराम नामदेव ने कहा कि अभिभावक बच्चों को संत नामदेव के जीवन से परिचित कराएं और उनसे प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित करें। […]

You May Like