भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को बिहार प्रांत के चुनावी दौरे पर रहेंगे। उनका दरभंगा, मधुबनी और पटना में विभिन्न चुनावी सभाओं में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री शाम तक भोपाल लौट आएंगे।
इसी बीच, डॉ. यादव ने इंदौर की एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार शाम लगी आग की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
