6 वीं कक्षा की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, शाहपुरा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

भोपाल, 01 नवबंर. शाहपुरा थाना क्षेत्र में यूपी की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ हुई इस दर्दनाक घटना का खुलासा करीब 15 दिन बाद हो पाया है. पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस में हुई शिकायत की जानकारी के बाद से आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश जारी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची छठवीं कक्षा की छात्रा है. बच्ची की 12 साल है, उसके साथ यह हादसा तब हुआ जब वह अपनी शादीशुदा बहन की तबीयत खराब होने पर उसकी देखरेख के लिए भोपाल आई थी. नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी नीरज उसका रिश्तेदार है. पीड़िता की बहन की ननद का बेटा आरोपी नीरज अभी फरारा चल रहा है.

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची शाहपुरा क्षेत्र में संचालित एक आंगनवाड़ी केंद्र में गई. शिक्षिका यहां पर बच्चों को गुड़ टच और बैड़ टच की जानकारी दे रही थी, तभी बच्ची ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र भी किया. आंगनवाड़ी केंद्र ने बच्ची की काउसिंग के लिए एक एनजीओ की मदद ली. काउंसिंलग के दौरान बच्ची ने आपबीती बताई. घटना रात के समय उस दौरान हुई, जब बच्ची अपनी बहन के घर में ही सो रही थी. इसी समय बच्ची को अकेला सोते हुए पाकर आरोपी नीरज ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए उसे डराया, धमकाया भी. सहमी हुई बच्ची ने घटना की जानकारी घर में किसी को नहीं दी. बच्ची की काउंसिंग के बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई. पुलिस तक मामला पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद से आरोपी फरार हो गया.

Next Post

पुलिस ने गोली चलाकर लूट करने वाले बदमाश को पकड़ा एक महिला के साथ 2 आरोपी भी गिरफ्तार

Sat Nov 1 , 2025
भोपाल, 01 नवबंर. अरेरा हिल्स क्षेत्र में दुकानदार पर दिन दहाड़े फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के साथ ही उसके 3 सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 गौतम सोलंकी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like