ओंकारेश्वर। नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा आयोजित होने वाले परंपरागत कार्तिक मेले मैं धीरे-धीरे रौनक आ रही है। दुकानें लगना प्रारंभ हो गई है झूले लग गए हैं । नर्मदा पंचकोशी यात्रा के लिए श्रद्धालु एक दिन पूर्व से ही यहां आना शुरू हो गए हैं। हालांकि अतिक्रमण के कारण और मेला क्षेत्र में कॉलोनी कटने से मेला स्थान सीमित हो गया है। लेकिन इसके बावजूद परंपरागत रूप से आने वाले दुकानदार आना प्रारंभ हो गए हैं। नगर परिषद द्वारा मेला क्षेत्र में दुकानों का आवंटन जारी है । मेले में झूले लगना प्रारंभ हो गए हैं दुकान भी धीरे-धीरे लग रही हैं। देवउठनी ग्यारस 1 नवंबर से मेला प्रारंभ हो जाएगा जो 6 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। कार्तिक मास के दौरान स्नान और दान का विशेष महत्व है, और इस मेले में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं।
