कलेक्टर ने दिये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दीपावली पर उपहार

मैहर। मैहर के जिला गठन के पश्चात कलेक्ट्रेट में काम करने वाले सभी सेवाभावी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने दीपावली के अवसर पर उपहार दिये। इस मौके पर अपर कलेक्टर संजना जैन, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, सीईओ जनपद वेदमणि मिश्रा, अशोक तिवारी, एमएल प्रजापति, रीडर टू कलेक्टर रमेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।

कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी सेवाभावी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि मैहर के जिला कलेक्ट्रेट की स्थापना होने से अब तक लगातार सेवा भाव से कर्मचारियों द्वारा संचालन कार्य किया जा रहा है। हम सबको सहयोग और टीम भावना से काम करना है और कार्य करने की अच्छी परंपरा डाले ताकि आगे आने वाले लोग भी उसी परंपरा का अनुशरण करें।

अपर कलेक्टर संजना जैन ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशासनिक संरचना के पिरामिड में नींव का पत्थर और आधार स्तम्भ होते है। संस्था और शासकीय कार्यो के सफल संचालन में इन सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के कार्यक्रम में भृत्य श्री वीरेन्द्र अहिरवार, रामसनेही सेन, गुरूणेन्द्र सिंह, राजेश चौकरिया, संजय कुमार, नीलेन्द्र श्रीवास्तव, शिवनारायण कुशवाहा, सैनिक बृजेन्द्र मिश्रा, हनुमानदीन रावत और सफाईकर्मी संतु कुमार को कलेक्टर ने उपहार देकर दीपावली की शुभकामनायें दी।

Next Post

बगैर पंजीयन और लायसेंस के चल रही थी पानी की फैक्ट्री सील

Wed Oct 29 , 2025
रीवा। शहर में बगैर लायसेंस और बड़ी कम्पनियों का लेबल लगाकर पानी बेचने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. संचालक फर्जी लायसेंस नम्बर बोतलो में डाल कर पानी की सप्लाई कर रहा था. शहर के मैदानी स्थित पैकेज ड्रिंकिंग वाटर फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने छापामार कार्यवाही […]

You May Like