बगैर पंजीयन और लायसेंस के चल रही थी पानी की फैक्ट्री सील

रीवा। शहर में बगैर लायसेंस और बड़ी कम्पनियों का लेबल लगाकर पानी बेचने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. संचालक फर्जी लायसेंस नम्बर बोतलो में डाल कर पानी की सप्लाई कर रहा था. शहर के मैदानी स्थित पैकेज ड्रिंकिंग वाटर फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने छापामार कार्यवाही की. जहा पानी की बोतलो पर फर्जी लायसेंस बिक्री होना पाया गया. साथ ही फैक्ट्री का कोई लायसेंस नही था. कार्यवाही के दौरान पाउच और पानी की बोतल जप्त की गई और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है. यह कार्यवाही कलेक्टर प्रतिभा पाल को मिली शिकायत के बाद की गई है.

जाँच के दौरान फै़क्टरी में क्रिस्टल और एक्वा पिंक के नाम से पानी की बोतलें पांच सौ एमएल और एक लीटर में श्रीजी फूड एंड बेवरेज निर्माता कंपनी के नाम से बिक्र किए जा रहे थे इन बोतलों के ऊपर जो फर्जी लाइसेंस नंबर डाला गया था वहाँ 17 अंकों का था जबकि एफएसएसएआई का लाइसेंस नंबर 14 अंकों का होता है. पानी के पाउच ऊपर निर्माता कंपनी का नाम कान्हा इंडस्ट्री एवं पता इंडिया लिखा गया था. पानी के पाउच में कंपनी का नाम एवं पता $फजऱ्ी था भ्रामक था जिससे उपभोक्ता कंपनी के बारे में कोई जानकारी पता नहीं लगा सके. $फैक्ट्री का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया. जाँच के दौरान संचालक राजेश चड्ढा ने बताया कि वह पानी की बोतलें सतना की कंपनी नीर इंडस्ट्रीज़ में पैक करके मंगाता था एवं अपने स्टिकर लगाकर बाज़ार में विक्रय कर देता था. कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे एवं साबिर अली उपस्थित रहे.

फैक्ट्री को सील किया गया: खाद्य सुरक्षा अधिकारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बतायाकि कार्यवाही के दौरान फैक्ट्री का कोई लायसेंस नही पाया गया. समस्त पानी की बोतलों एवं पाउच पर लेबलिंग अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने से जब्त कर लिया गया है एवं फै़क्टरी में अवैधानिक परिस्थितियों में निर्माण विक्रय करते पाए जाने से $फैक्ट्री को सील किया गया है.

Next Post

उप्र के दो नशा तस्करों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा

Wed Oct 29 , 2025
नैनीताल, 29 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल के विशेष न्यायाधीश और अपर जिला न्यायाधीश (प्रथम) संजीव कुमार की अदालत ने उत्तर प्रदेश के दो नशा तस्करों को 15 वर्ष के कठोर कारावास एवं डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। ये दोनों उप्र में शामली के रहने वाले […]

You May Like