इस्तांबुल, 29 अक्टूबर (वार्ता) तुर्की पुलिस ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी प्रांत बुर्सा में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जारी अभियान में 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया। सरकारी प्रसारक टीआरटी ने दी।
टीआरटी ने बुर्सा पुलिस विभाग के हवाले से कहा कि 19 संदिग्धों की जांच के बाद पुलिस ने बुर्सा के कराकाबे जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि शेष संदिग्धों को ढूंढने एवं पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि तुर्की ने 2013 में आईएस को आधिकारिक तौर पर एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था और तब से इस समूह ने कई हमलों में तुर्की को निशाना बनाया है। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने देश और विदेश में इसके खिलाफ कई आतंकवाद-रोधी अभियान शुरू किये हैं।
Next Post
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, साला-जीजा की मौत, छुही गल्ला गोदाम के समीप सडक़ हादसा
Wed Oct 29 , 2025
सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र के छुही गल्ला गोदाम के पास मंगलवार रात में ट्रैक्टर से बाइक के टकराने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय शिवनाथ यादव पिता फक्कड़ यादव निवासी पोंड़ी तिलवारी और बालकदास यादव पिता बब्बू यादव निवासी चुवाही […]

You May Like
-
1 year ago
श्यामवीर बीडीए के सीईओ पदस्थ
-
4 months ago
गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
