नशे और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की दी सीख

इंदौर:चंदन नगर पुलिस ने देर रात सिंगौड़ा मल्टी परिसर में मोहल्ला मीटिंग के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद किया. पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी के निर्देशन में हुई इस बैठक में एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल, एसीपी शिवेन्दु जोशी और थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा.लगभग 150 से अधिक लोगों की उपस्थिति में हुई बैठक में नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई.

अधिकारियों ने युवाओं को अपराध और नशे से दूर रहकर समाजहित में सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी. आनंद कलादगी ने बताया कि मोहल्ला सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए शिकायत पेटी स्थापित की जाएगी, जिससे लोग बिना नाम बताए अपराधियों या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे सकें. साथ ही, साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की अपील की गई. एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच आपसी विश्वास और तालमेल से ही अपराधों पर नियंत्रण संभव है. बैठक को क्षेत्र में पुलिस-जन सहयोग की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

Next Post

किन्नर सरगना राजा हाशमी गिरफ्तार, साथियों को फिनाइल पीने पर किया था मजबूर

Mon Oct 27 , 2025
इंदौर: किन्नर समाज में आतंक मचाने वाले कुख्यात किन्नर राजा हाशमी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर अपने विरोधी किन्नरों को धमकाने और प्रताड़ित करने के साथ ही एक बड़ी आत्महत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है. पुलिस की टीम ने लगातार कई जिलों में […]

You May Like