केरवा डैम से बरामद हुआ इंजीनियर का शव

भोपाल। कोलार के एक होटल से लापता हुए युवक का शव केरवा डैम से बरामद किया गया. मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और अपने आत्महत्या करने की भी जानकारी उसने अपने भाई को दी थी. मृतक अपने भाई को फोन पर सूचना देने के बाद से गायब हो गया था और एक दिन बाद उसका शव बरामद किया गया. रातीबड पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी कोलार पुलिस को सौंप दी है. इस घटना की जांच अब कोलार पुलिस करेरगी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हर्ष तिवारी (24) ग्वालियर का रहने वाला था. वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करता था. 21 अक्टूबर को हर्ष अपने घर ग्वालियर के लिए ट्रेन से निकला था. हर्ष ट्रेन से भोपाल स्टेशन पर ही उतर गया और कोलार क्षेत्र में स्थित एक होटल में कमरा लेकर रूक गया. 23 अक्टूबर को हर्ष ने अपने भाई को आत्महत्या करने का मैसेज देते हुए उससे अपनी लोकेशन भी शेयर की थी. ग्वालियर से भोपाल आए मृतक के भाई ने कोलार थाने में भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पूरी जानकारी भी दी. हर्ष को खोजने में पुलिस की टीम के साथ ही साथ उसका भाई भी जुटा था. इस दौरान केरवा डैम में मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया. हर्ष के आत्महत्या करने का कारण भी पुलिस खंगाल रही है.

Next Post

रिहायशी इलाके में बना था गैस सिलेंडर का गोदाम

Sun Oct 26 , 2025
रीवा।अमहिया थाना अन्तर्गत द्वारिका नगर में रिहायशी क्षेत्र में भारी मात्रा में भरे हुए व्यवसायिक गैस सिलेंडर रखे हुए थे. सूचना मिलने पर शाम को खाद विभाग की टीम अमहिया थाना पुलिस के साथ पहुंची. जहा लगभग 25 भरे हुए सिलेंडर जप्त किये गये है. जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग […]

You May Like