हिंदूवादी नेता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

इंदौर:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े हिंदूवादी नेता तनु शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी अल्तमस खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा था कि “तनु शर्मा के मरने पर सभी मुसलमान भाई मिठाई बांटेंगे.
छत्रीपुरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की.

तनु शर्मा को पिछले कई वर्षों से इस तरह की धमकियां मिलती रही हैं. पिछले वर्ष भी बंबई बाजार क्षेत्र के एक युवक द्वारा उनकी हत्या की साजिश से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हुआ था. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर “सर तन से जुदा” जैसी धमकियां दी जा चुकी हैं. हाल ही में देवास जिले के कमलापुर क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले और नई धमकियों के बाद एक बार फिर उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

तनु शर्मा के समर्थकों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें केवल एक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया है, जो पर्याप्त नहीं है, उनका आरोप है कि यदि समय रहते अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो यह प्रशासन की गंभीर लापरवाही मानी जाएगी. फिलहाल छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी अल्तमस खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

Next Post

डॉक्टर के घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी, नौकरानी पर शक

Sun Oct 26 , 2025
इंदौर:भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर के घर से अज्ञात व्यक्ति ने सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.शिकायतकर्ता डॉ. सारिका वर्मा, निवासी पिपलियाराव भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी ने बताया कि उनके […]

You May Like