दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत 

चितरंगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चितरंगी-कर्थुआ सड़क मार्ग के शेरवा गांव में आज दिन शनिवार को सुबह तकरीबन 10 बजे दो मोटरसाइकिलो में आमने-सामने भिड़ंत होने से घटनास्थल पर एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं। एक घायल गंभीर हालत में रीवा के लिए रिफर कर दिया गया है।

इधर मिली जानकारी के अनुसार नारदमुनी जायसवाल पिता बैजनाथ जायसवाल उम्र 58 वर्ष निवासी तेन्दुआ और संजय मिश्रा एक मोटरसाइकिल से पिपरवान से कुड़ैनिया तरफ जा रहे थे। उधर कुड़ैनिया के तरफ से बृहस्पति कोल उम्र 30 वर्ष निवासी तेन्दुआ मोटरसाइकिल से आ रहा था। जैसे ही दोनों बाईक शेरवागांव के मोड़ पर पहुंची तो आमने-सामने भिड़ंत हो गया। इस घटना में घटनास्थल पर ही नारदमुनी जायसवाल की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाईक का चालक बृहस्पति कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने की वजह से चिकित्सको ने रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल के लिए रिफर कर दिया गया। वहीं संजय मिश्रा इस घटना में बाल-बाल बच गये। मामूली चोटे आई थी। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उनका सीटी स्केन किया गया।

Next Post

प्लाई का जखीरा श्रमिक पर गिरा, हालत नाजुक

Sat Oct 25 , 2025
चितरंगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चितरंगी बाजार में आज दिन शनिवार को प्लाई का जखीरा श्रमिक के ऊपर गिर जाने से हालत नाजुक बनी हुई है। श्रमिक का उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शिवबालक कहांर पिता शोभा कहांर उम्र 60 वर्ष […]

You May Like