वन विभाग के रेंजर का ऑडियो वायरल, किसान को जूते से मारने की धमकी का आरोप

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पदस्थ वन विभाग के एक रेंजर का ऑडियो वायरल होने के बाद जिले के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। ऑडियो में रेंजर कथित तौर पर एक किसान को जूते से मारने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं।

घटना के बाद शनिवार को पीड़ित किसान अखिलेश पाल ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत में उन्होंने बताया कि रेंजर ने कहा, मेरे सामने आएगा तो जूते से मारूंगा, मैं तुम्हारा नौकर नहीं हूं।

मामला सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के निराकरण से जुड़ा है। पलेरा क्षेत्र के भटगोरा गांव के किसान अखिलेश पाल का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग की जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। वन विभाग ने बिना निरीक्षण किए ही शिकायत को बंद कर दिया।

इसके बाद किसान ने रेंजर शिशुपाल अहिरवार से फोन पर बात की, लेकिन जब उन्होंने शिकायत बिना जांच बंद किए जाने पर सवाल किया, तो रेंजर कथित तौर पर भड़क गए। किसान ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली है।

Next Post

ऑल इंडिया बीएचईएल इंटर-यूनिट शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप प्रारंभ

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल: बीएचईएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भोपाल में आज से ऑल इंडिया बीएचईएल इंटर-यूनिट शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप 2025 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं यूनिट हेड पी. के. उपाध्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक (एमएम) एवं बीएचईएल स्पोर्ट्स अथॉरिटी के अध्यक्ष […]

You May Like

Play sound