चावल, गेहूं, चीनी नरम; दालों-खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव घट गये। गेहूं और चीनी की कीमतों में भी नरमी रही। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 51 रिंगिट घटकर 4,420 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50.71 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 30 रुपये घटकर 3,858.91 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं भी 25 रुपये की गिरावट के साथ 2,858.61 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। आटे की कीमत 28 रुपये फिसलकर 3,310.75 रुपये प्रति क्विंटल रही।

खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। मूंगफली तेल की औसत कीमत 48 रुपये और सोया तेल की 16 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल के दाम लगभग स्थिर रहे। वहीं, वनस्पति की कीमत 113 रुपये, सूरजमुखी तेल की 30 रुपये और पाम ऑयल की 38 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

दाल-दलहनों चना दाल छह रुपये और तुअर दाल 68 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल दो रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत भी 15 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। उड़द दाल के भाव में लगभग टिकाव रहा।

गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 20 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी भी पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

Next Post

चाकू मारकर युवक ने की दोस्त की हत्या

Fri Oct 24 , 2025
उज्जैन। गुरुवार-शुक्रवार रात एक बार फिर शहर में हत्या हो गई। दोस्त ने ही नशे की हालत में दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल की उपचार के दौरान शुक्रवार तडक़े 5 बजे मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद ही पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को हिरासत […]

You May Like