
रीवा। सिविल लाइन पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद की है। साथ ही तौलने की मशीन भी जप्त की गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे का यह जाल कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।
