करंट से महिला की मौत आक्रोशितजनों ने हाईवे किया जाम

जबलपुर। बरेला बम्हनी में करंट से एक महिला की मौत हो गई, आक्रोशित जनों ने हाईवे जाम कर दिया है। उनका कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते जान गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आक्रोशित जनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दे रही है लेकिन गुस्साए लोग मानने तैयार नहीं हैं।

सरपंच वर्षा नीलकमल झरिया ने बताया कि मुन्नी बाई झरिया पति भागचंद झरिया घाट तरफ जा रही थी, तभी ट्रांसफार्मर के फैले करंट की चपेट में आ गई, इसके चलते उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर जगह-जगह विद्युत मंडल की लापरवाही के चलते तार झूल रहे हैं, ट्रांसफार्मर भी खुले पड़े हैं जिनमें भी लापरवाही का करंट दौड़ रहा है। 10 से अधिक शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक विद्युत मंडल ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे, ‌विद्युत विभाग की लापरवाही से महिला की जान गई है। आक्रोशित जनों ने चक्का जाम कर दिया है 2 घंटे बीत गए हैं, पुलिस तो मौके पर पहुंच गई है परंतु विद्युत मंडल के अधिकारी अब तक नहीं आए जिसके चलते लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

Next Post

शोरूम में उपद्रव, युवक को उठाया, बाहर लाकर किया हमला

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर। गढा थाना अंतर्गत आनंदकुंज स्थित शोरूम में बदमाशों ने उपद्रव मचाया। एक युवक को शोरूम के अंदर से उठाया और बाहर लाकर बेसबाल के डंडे से हमला कर दिया, इसके बाद हमलावर धमकाते हुए फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक गढा आनंदकुंज स्थित हम लोग शोरूम है। बदमाशों ने […]

You May Like