नगरीय प्रशासन मंत्री और महापौर ने मां अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

300वी शताब्दी वर्ष जयंती पर समस्त 85 वार्डों में पार्षदों द्वारा माल्यार्पण

इंदौर: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी शताब्दी वर्ष जयंती पर राजवाड़ा उद्यान में स्थापित उनकी प्रतिमा पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अश्विन शुक्ल, अभिषेक बबलू शर्मा एवं पार्षदों, अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव में बताया कि लोक माता मां अहिल्यादेवी होल्कर की 300 वी शताब्दी वर्ष जयंती वर्ष को हर्ष उल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाने के क्रम में शहर के समस्त 85 वार्डों में आयोजित समारोह के तहत मां अहिल्या के चित्र पर क्षेत्रीय पार्षदों, संगठन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण किया गया.

Next Post

लोकमाता का जीवन वास्तव में सार्थकता से परिपूर्ण थाः भिड़े

Sat Jun 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह का शुभारंभ इंदौर:लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को अभय प्रशाल में हुआ. कार्यक्रम में भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर किरणदासबापू महाराज तथा महामंडलेश्वर कृष्णवदन महाराज, राष्ट्रीय […]

You May Like

मनोरंजन