भाजपा रच रही है मनरेगा को बंद करने की साजिश: बैज

रायपुर, 22 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री बैज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार मनरेगा को बंद करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील सरकार (संप्रग) सरकार ने मनरेगा के रूप में ग्रामीणों को रोजगार की कानूनी गारंटी दी थी, लेकिन भाजपा की सरकारें इस ऐतिहासिक योजना को समाप्त करना चाहती हैं। प्रदेश के 70 प्रतिशत से अधिक गांवों में मनरेगा के काम बंद हो चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के 11 वर्षों में मनरेगा के बजट में लगातार कटौती की गई है। हर साल 30-35 प्रतिशत की कटौती के कारण यह योजना मृतप्राय हो गई है। मजदूरी दरों में न्यूनतम वृद्धि के कारण ग्रामीण मजदूरों की आय स्थिर रह गई है, जबकि महंगाई आसमान छू रही है।”

श्री बैज ने कहा, “हमारे शासनकाल में प्रतिवर्ष लगभग 18 करोड़ कार्य दिवस सृजित किए जाते थे। भाजपा की सरकार आने के बाद इस योजना पर ग्रहण लग गया है। अब ग्रामीणों को न तो काम मिल रहा है और न ही समय पर मजदूरी का भुगतान।”

 

Next Post

विधानसभा चुनाव के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों को 21 अक्टूबर से मिलेगा वेतन, आयोग से मिली हरी झंडी

Wed Oct 22 , 2025
पटना, 22 अक्टूबर (वार्ता) छठ महापर्व से पहले बिहार सरकार ने राज्यकर्मियों के लिये बड़ा फैसला लेते हुये अक्टूबर माह का वेतन 21 अक्टूबर से ही भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय राजपत्रित और अराजपत्रित सभी कर्मियों पर लागू होगा, जिनका वेतन स्थापना विपत्र के माध्यम […]

You May Like