दुबई इस्लामिक बैंक का एआई नवाचार के लिए एचसीएल से करार

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) दुबई इस्लामिक बैंक (डीआईबी) ने अपने कार्यप्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल करने के लिए भारत की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि दुनिया के पहले इस्लामिक बैंक ने जीआईटेक्स ग्लोबल 2025 में इस साझेदारी की घोषणा की है। इसका लक्ष्य अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत स्तर पर खास अनुभव प्रदान करना, निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना, प्रक्रियाओं में सुधार और जोखिम तथा अनुपालना ढांचे को मजबूती प्रदान करना है।
डीआईबी के मुख्य परिचालन अधिकारी ओबैद अल शमसी ने कहा कि बैंक के लिए नवाचार हमेशा से उसके उद्देश्य और जिम्मेदारी का हिस्सा रहा है। एचसीएल से साथ यह साझेदारी एआई आधारित भविष्य को साकार करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पश्चिम एशिया प्रमुख विनीत शुक्ला ने कहा, ”एचसीएल टेक के फुल-स्टैक एआई पोर्टफोलियो और इस क्षेत्र के लंबे अनुभव की मदद से हम डीआईबी के लिए नवाचार के द्वार खोलने, परिचालन की दक्षता बढ़ाने और ग्राहकों के लिए विशेष अनुभव प्रदान करने की उम्मीद करते हैं।”

Next Post

जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान और पारी और 73 रनों से हराया

Wed Oct 22 , 2025
हरारे 22 अक्टूबर (वार्ता) रिचर्ड एन्गरावा (पांच विकेट) और ब्लेसिंग मुजारबानी (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे ने एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान ने कल के दूसरी पारी में एक विकेट पर 34 रन […]

You May Like