मूक पशुओं की जान लेने वाले शिकारियों पर रहेगी पैनी नजर

जबलपुर। दीपावली पर्व के दौरान अंधविश्वास के चलते मूक पशुओं के शिकार के बाद दी जाने वाली बलि को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विदित हो कि पुरानी परम्परा और अंधविश्वास के चलते हर साल दीपावली के मौके पर बेजुबान वन्य प्राणियों का शिकार पारधी गिरोह व आदिवासी लोगों द्वारा किया जाता रहा है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी अपूर्व शर्मा ने नवभारत को बताया कि इस तरह की बलि और शिकारियों की धरपकड़ के लिए वन विभाग की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग करती नजर आएंगीं।

बीजाडांडी, कटनी में देखी जा चुकी है गिरोह की सक्रियता

जानकारी के अनुसार दीपावली के दौरान तांत्रिक पूजाओं को लेकर दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों के साथ कई तरह के छोटे-बड़े वन्य प्राणियों को पकड़ा जातो और फिर उनकी बलि दी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा शहर व ग्रामीण वन परिक्षेत्र इलाकों में वन विभाग की अलग-अलग टीमें तैनात कर दीं हैं जो कि संदेहियों पर नजर रखेगी और शिकार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि जबलपुर से लगे मंडला के बीजाडांडी वन परिक्षेत्र में कुछ समय पहले पारधी गिरोह के ठिकाने मिले थे, जहां रहते हुए गिरोह के सदस्यों ने जबलपुर में भी एक तेंदुए का शिकार किया था। इसी तरह कटनी व सिहोरा में भी पारधी गिरोह की सक्रियता को देखा गया है।

Next Post

एसिड पीकर दी जान, बहन ने कॉल किया तो पता चला

Mon Oct 20 , 2025
इंदौर. लसूड़िया क्षेत्र में एक युवक ने एसिड पीकर जान दे दी. जब उसकी बहन ने उसे कॉल किया तो एक अंजान शख्स ने कॉल रिसीव किया और घटना की जानकारी दी. बताते है कि नि-पानिया में रहने वाले 35 वर्षीय लोकेश पिता बसंत निवासी अमृत पैलेस ने एसिड पी […]

You May Like