जकार्ता 20 अक्टूबर (वार्ता) इंडोनेशिया के तनिम्बर द्वीप समूह क्षेत्र में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गयी है।
जीएफजेड जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने बताया कि तनिम्बर द्वीप समूह क्षेत्र में रविवार को ग्रीनविच टाइम के अनुसार 22:44 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये।
भूकंप का केंद्र प्रारंभिक रूप से 7.53 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 130.73 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीनी सतह से 10.0 किमी की गहराई पर स्थित था।
रिपोर्ट के अनुसार अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Next Post
श्रीलंका में स्काउट्स को ले जा रही बस पलटने से 12 घायल
Mon Oct 20 , 2025
कोलम्बो अक्टूबर 20 (वार्ता) श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत के रागामा में एक बस के सड़क से उतरकर पलट जाने से नौ बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बस रविवार को एक जम्बूरी से लौट रहे स्काउट्स के एक समूह […]

You May Like
-
9 months ago
करंट लगने से हुई बालिका की मौत
-
9 months ago
होटल में चली गोली
-
1 year ago
केकेआर ने आरसीबी को दिया 175 रन का लक्ष्य
