कार्यपालन यंत्री को नोटिस और लापरवाह दरोगा निलंबित

रीवा: नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे द्वारा आज विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया.वार्ड क्रमांक 16 में मुख्य मार्ग पर पड़े सीएनडी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए. वार्ड क्रमांक 16 में सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाए जाने तथा सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति एवं कार्य में लापरवाही पर संबंधित दरोगा को निलंबन की कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए.

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 24 में सफाई व्यवस्था में अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित दरोगा एवं वार्ड क्रमांक 25 में खुले में कचरा जलाने एवं लापरवाही पर दरोगा को हटाने के निर्देश दिए गए. जोन क्रमांक 3 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न पाए जाने पर स्वच्छता नोडल एवं स्वच्छता निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए. लगातार अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों की जानकारी लेते हुए नाला गैंग के 14 एवं स्वच्छता विभाग के 22 सफाईकर्मियों को सेवा से हटाने के तत्काल निर्देश भी जारी किए.

जोन कार्यालय क्रमांक 3 का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव में अव्यवस्था एवं नस्तियों के अनुचित संधारण पर बाबू रमेश कुमार सिंह को निलंबित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए. पूर्व में दिए गए निर्देशों में बारात घरों से संबंधित फाइलों में कार्यवाही में विलंब पाए जाने पर जोन क्रमांक 3 के सहायक राजस्व अधिकारी एवं तत्कालीन कार्यपालन यंत्री को नोटिस दिया.

Next Post

डीसीपी ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण

Sat Oct 18 , 2025
इंदौर: आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में पटाखा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था और आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने सघन निरीक्षण शुरू कर दिया है. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी जोन-2 ने जोन के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाली पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया […]

You May Like

मनोरंजन