इक्वाडोर में जज की गाेली मार कर हत्या

क्विटो, 17 अक्टूबर (वार्ता) इक्वाडोर के पश्चिमी मनाबी प्रांत में गुरुवार को एक जज की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, जज मार्कोस मेंडोज़ा की एक स्कूल के बाहर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बच्चों को छोड़ने जा रहे थे।
प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि मोटरसाइकिल सवार एक हथियारबंद हमलावर ने जज को रोका और उन पर गोलियां चला दीं। हत्यारे मोटर साइकिल पर आये थे और उनमें से एक ने उन्हें रोककर उन पर गोली दाग दी।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जाँच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि श्री मेंडोज़ा अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के अधीन एक कथित धन शोधन मामले की जाँच से जुड़े हुए थे। इस मामले में शामिल 10 से अधिक लोगों पर मुकदमा चलाया जा रहा है। जिनमें देश का मुख्य ड्रग तस्कर और संगठित अपराधों को अंजाम देने वाले गिरोह ‘लॉस चोनेरोस’ का सरगना जोस एडोल्फो मैकियास विलामार उर्फ “फिटो” भी शामिल है।
देश की न्यायाधीश एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर श्री मेंडोज़ा की हत्या की निंदा की और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने का आह्वान किया। ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार, 2022 से इक्वाडोर में कम से कम 15 न्यायाधीशों या अभियोजकों की हत्या हो चुकी है।

Next Post

ट्रम्प हंगरी में करेंगे पुतिन से मुलाकात

Fri Oct 17 , 2025
वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के मकसद से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। श्री ट्रम्प ने गुरुवार को सोशल मीडिया ट्रुथ पर कहा, “मैंने अभी-अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर […]

You May Like