डबरा में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

ग्वालियर: डबरा शहर की सड़कों पर सुबह से ही उतरी पुलिस मुख्य चौराहों पर वाहनों एवं संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही है। एएसपी जयराज कुबेर, एसडीएम रत्नेश सिंघई, एसडीओपी सौरभ कुमार ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला है।

ग्वालियर की तरफ आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बिना वाहन दस्तावेज और पहचान पत्र के लोगों को सफर नहीं करने दिया जा रहा है। आज 15 अक्टूबर के आंदोलन को लेकर एलर्ट प्रशासन ने शांति ओर सौहार्द बनाए रखने की अपील जनता से की है।

Next Post

शहर के प्रवेश नाकों पर हालात देखे आईजी और डीआईजी ने

Wed Oct 15 , 2025
ग्वालियर: जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज सुबह से ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना एवं डीआईजी ग्वालियर अमित सांघी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा द्वारा शहर भ्रमण के दौरान शहर भर के चेकिंग पॉइंट चेक किए एवं बल को […]

You May Like