निर्माणाधीन घर से 4 फीट लंबा जहरीला कोबरा रेस्क्यू

इटारसी। पलकमति नगर, पुरानी इटारसी में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन मकान में चार फीट लंबा अत्यधिक जहरीला कोबरा (इंडियन ब्लैक कोबरा) प्रजाति का सांप घुस गया। सर्पमित्रों की त्वरित कार्रवाई से मजदूरों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज राहुल तिवारी ने वन विभाग को सूचना दी कि उनके घर के बाजू में बन रहे एक मकान की ओर एक सांप रोड पार करते हुए गया है। उन्होंने देखा कि यह सांप निर्माणाधीन घर में रखी सीमेंट की बोरियों के नीचे जाकर छुप गया है, जहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। तत्काल, वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में सर्पमित्रों की एक टीम मौके पर पहुंची। सर्पमित्र अभिजीत यादव, दीपक पवार और हर्ष प्रजापति ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद, टीम ने लगभग 4 फीट लंबे कोबरा प्रजाति के सांप को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सांप अत्यधिक जहरीला (न्यूरोटॉक्सिन) था। सर्पमित्रों ने सांप को सुरक्षित पकड़कर, उसे पुनर्वास के लिए इटारसी वन परिक्षेत्र में एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से न सिर्फ मजदूरों और स्थानीय निवासियों का भय दूर हुआ, बल्कि एक वन्यजीव की जान भी बचाई जा सकी। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर वे स्वयं उसे पकडऩे का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या सर्पमित्रों को सूचित करें।

 

 

Next Post

नर्मदापुरम में अवैध शराब जब्त, दो आरोपी फरार

Wed Oct 15 , 2025
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के निर्देशानुसार, नर्मदापुरम जिले में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 241.99 लीटर अवैध […]

You May Like