चीन में हैनान के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप

बीजिंग, 15 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) दक्षिण चीन के हैनान प्रांत के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी लुओ ज़ेंगबिन पर रिश्वत लेने के आरोप में अभियोग लगाया गया है। यह जानकारी सर्वोच्च जन अभियोजक ने बुधवार को दी।

श्री लुओ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की हैनान प्रांतीय समिति की स्थायी समिति के सदस्य और हैनान की राजधानी हाइकोऊ की सीपीसी नगरपालिका समिति के सचिव रह चुके हैं।

श्री लुओ पर आरोप है कि उन्होंने सिचुआन प्रांत और हैनान प्रांत में विभिन्न पदों पर रहते हुए दूसरों को लाभ पहुंचाया जबकि बदले में उन्होंने अवैध रूप से बहुत बड़ी मात्रा में धन एवं उपहार स्वीकार किया।

यह मामला मध्य चीन के हुनान प्रांत के चेनझोउ शहर के जन अभियोजक द्वारा शहर की मध्यवर्ती जन अदालत में दायर किया गया है।

 

Next Post

BCCI ने कोहली-रोहित के भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अफवाहों पर लगाया विराम

Wed Oct 15 , 2025
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। बीसीसीआई ने इस बात से इनकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा विराट और रोहित का आखिरी दौरा होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली […]

You May Like