मुंबई, 14 अक्टूबर (वार्ता) फिल्म चंदू चैंपियन की टीम ने कार्तिक आर्यन के पहले सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का जश्न मनाया है।
चंदू चैंपियन की टीम एक गर्व और जश्न भरी रात के लिए एक साथ आई, जब कार्तिक आर्यन ने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की प्रेरणादायक भूमिका निभाने के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया।
निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक कबीर ख़ान अपनी पत्नी मिनी माथुर के साथ, को-प्रोड्यूसर वार्दा नाडियाडवाला और भूषण कुमार इस खास मौके पर मौजूद थे, जिससे यह पल फिल्म की पूरी टीम के लिए यादगार बन गया।अपनी सादगी और विनम्रता को बरकरार रखते हुए कार्तिक ने इस सफलता की खुशी पूरी टीम के साथ साझा की और उनके मेहनत और भरोसे को अपनी जीत का असली कारण बताया।
Next Post
फिल्म 'थामा' का नया गाना 'पॉइजन बेबी' रिलीज
Tue Oct 14 , 2025
मुंबई, 14 अक्टूबर (वार्ता)आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज हो गया है। फिल्म ‘थामा’ के मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स दर्शकों को आकर्षित कर […]

You May Like
-
9 months ago
श्रीमद् भागवत कथा के लिए मदनमोहन मंदिर में भूमिपूजन
-
3 months ago
कार की टक्कर से दो घायल
