सांवेर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन मौत

इंदौर: सोमवार शाम चंद्रावतीगंज के पास खेतों से लौट रहे मजदूरों के लिए खुशी का दिन दुख में बदल गया. ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं और एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट किया.एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हुआ. घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, कुछ को तत्काल इंदौर के अरविंदो अस्पताल रेफर किया.

जबकि चार घायलों को सांवेर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई. हादसे में 40 वर्षीय जानी बाई और 50 वर्षीय कमला बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग ने रास्ते में दम तोड़ दिया. चंद्रावतीगंज थाना थाना प्रभारी विजय शंकर मलोदिया ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 25 से 27 मजदूर सवार थे, जो रतन खेड़ी और बीबी खेड़ी के खेतों से अपने घर लौट रहे थे. मोड़ पर अचानक पलटने से सभी घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर के एमवाय और अरविंदो अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए. वहीं सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने कहा कि अस्पतालों की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है और घायल मजदूरों को हर संभव मदद दी जा रही है.

मंत्री सिलावट सीधे घटनास्थल की ओर सांवेर से विधायक और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल से इंदौर के लिए तुरंत रवाना हुए. उन्होंने अरविंदो अस्पताल में घायलों का हाल जाना. उन्होंने घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न आने के निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया.

Next Post

खाद्य विभाग ने पकड़ा सात लाख रुपए से ज्यादा का मावा

Tue Oct 14 , 2025
इंदौर: शहर में खाद्य विभाग ने आज बड़ी कारवाई कर संदिग्ध मावा पकड़ा. मावे की कीमत 7 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. विभाग ने मावे के चार सैंपल लिए और जांच के लिए भेजे हैं.खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज शहर के प्रेमनगर के एक घर में छापा […]

You May Like