बेंगलुरु टॉरपीडोज ने सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज की

हैदराबाद, (वार्ता) बेंगलुरु टॉरपीडोज ने सोमवार को आरआर केबल प्राइम वॉलीबॉल लीग पावर्ड बाय स्कैपिया मुकाबले में चेन्नई ब्लिट्ज़ को 17-15, 14-16, 17-15, 16-14 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। बेंगलुरू ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। जोएल बेंजामिन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। आज यहां गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में चेन्नई ने कप्तान जेरोम विनीथ और लुईज फेलिप पेरोटो के नेतृत्व में बिजली की गति से मैच की शुरुआत की। तरुण गौड़ा ने सेटर समीर के साथ मिलकर ब्लिट्ज के अटैक को और गहराई प्रदान की।

बेंगलुरु ने जवाबी हमले के लिए जोएल बेंजामिन और सेथु पर भरोसा जताया। मुजीब, जिष्णु और नितिन मिन्हास ने टॉरपीडोज़ को मध्य क्षेत्र में दबदबा बनाने में मदद की। टॉरपीडोज का डिफेंस जब एक साथ काम करने लगा, तो चेन्नई को अपने अटैक्स को समेटने में मुश्किल होने लगी। लिबरो मिधुनकुमार ने टॉरपीडोज के लिए अच्छा डिफेंस किया, जबकि कप्तान मैथ्यू वेस्ट ने अपने पासों के लिए सही निशाना लगाना सुनिश्चित किया।

जेरोम और पेरोटो ने चेन्नई की वापसी जारी रखी। टॉरपीडोज की कुछ अनफोर्स्ड एरर्स ने ब्लिट्ज़ के लिए मैच में वापसी का रास्ता खोल दिया। ब्लॉकर आदित्य राणा की कोर्ट पर मौजूदगी ने चेन्नई के आत्मविश्वास को फिर से जगा दिया।पेनरोज ने एक अहम मोड़ पर इसका फायदा उठाकर मैच को टॉरपीडोज के पाले में ला दिया।

कोच डेविड ली के दो स्मार्ट रिव्यू कारगर साबित हुए, जिससे बेंगलुरु की बढ़त बनी रही। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पेनरोज का आत्मविश्वास बढ़ता गया और उन्होंने बेंगलुरु को जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब गोल कर दिया और टॉरपीडोज़ ने मैच 3-1 से जीत लिया।

 

Next Post

प्रो सेवाराम त्रिपाठी को प्रो.कमला प्रसाद स्मृति "आलोचना सम्मान" से नवाज़ा गया

Tue Oct 14 , 2025
सतना: नागौद प्रगतिशील लेखक संघ ने प्रो.कमला प्रसाद स्मृति “सम्मान समारोह” के तहत प्रो. सेवाराम त्रिपाठी को “आलोचना सम्मान” प्रदान करने एवं उनकी पुस्तकों पर परिचर्चा हेतु भव्य एवं गरिमा पूर्ण समारोह प्रो.अष्टभुजा शुक्ला गोरखपुर के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like