मां-बेटी की जान लेने वाला डंपर चालक हुआ फरार परिवार में पसरा मातम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत लम्हेटा वायपास में शुक्रवार रात्रि मां बेटी की जान लेने वाला डंपर चालक फरार हो गया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में है लेकिन अब तक उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है। शनिवार दोपहर पीएम के बाद मां-बेटी का नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया वहां मौजूद हर आंख नाम थी। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल था।

पुलिस के मुताबिक संतलाल भूमिया 30 वर्ष निवासी बमबम ढाबा के पास बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार शाम लगभग 5 बजे उसके चाचा का लडक़ा संतोष भूमिया अपनी पत्नी रागिनी भूमिया एवं बेटी सुबन्या भूमिया के साथ के साथ मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एन 7129 में भेड़ाघाट ससुराल जा रहा था जैसे ही लम्हेटा वायपास चौराहे पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बिना नम्बर के डंपर का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मारते हुये डंपर कोा डिवाईडर पर चढ़ा दिया, टक्कर लगने से संतोष भूमिया, रागिनी एवं सुबन्या मोटर सायकल सहित गिर गये थे जिन्हें चोटें आने से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। डाक्टर ने चैक कर रागिनी भूमिया 26 वर्ष एवं सुबन्या भूमिया 08 वर्ष को मृत घोषित कर दिया था संतोष की हालत नाजुक बताई जा रही है। टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश कराई जा रही है डंपर को जब्त कर लिया गया है।

Next Post

रात में गुलाबी ठंड, दिन में गर्मी महसूस

Sat Oct 11 , 2025
जबलपुर। मानसून प्रणालियां कमजोर पड़ते ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पारा लुढक़ने के साथ रात में गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है जबकि दिन में सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने से गर्मी का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो 15 अक्टूबर तक वर्षा नहीं […]

You May Like