
यांगून, 30 मई (वार्ता) म्यांमार में इस वर्ष के पहले चार माह में 1,491 से अधिक यातायात दुर्घटनाओं में कुल 791 लोग मारे गये और 2,244 अन्य घायल हुये।
सड़क परिवहन प्रशासन विभाग (आरटीएडी) के अनुसार, इस अवधि में यातायात दुर्घटनाओं की संख्या एक वर्ष पहले दर्ज 1,756 दुर्घटनाओं की तुलना में कम है जिनमें 943 लोग मारे गये और 2,518 घायल हुये थे।इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक, यांगून क्षेत्र में सबसे ज़्यादा 287 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, उसके बाद अयेयारवाडी क्षेत्र में 246 और बागो क्षेत्र में 208 दुर्घटनाएं हुईं।
आंकड़ों के अनुसार, म्यांमार की राजधानी ने पी तॉ में चार महीनों के दौरान 46 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 35 लोग मारे गए और 51 अन्य घायल हुए। वर्ष 2023 में दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में कुल 4,772 सड़क हादसे हुए जिनमें करीब 2,422 लोग मारे गए और 6,583 घायल हुये ।