तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली पिता-पुत्री की जान, पत्नी-बेटा गंभीर घायल

ग्वालियर। बाइक से परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन मनाने गए परिवार के साथ रात अधिक हो जाने के कारण चीनौर गांव में स्थित अपनी ससराुल में जाकर रुकने जा रहे बाइक सवार परिवार को रास्ते में तेज रफ्तार ट्रेटर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक और उसकी मासूम पुत्री की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसकी पत्नी और एक डेढ़ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां मासूम बालक की हालत नाजुक बतायी गयी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के सेवा नगर निवासी महेश चौरसिया पुत्र रामू चौरसिया उम्र 27 वर्ष अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ अपनी बाइक से आंतरी ग्राम में रिश्तेदार के यहां आयोजित बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गए थे। बर्थडे कार्यक्रम का आयोजन ज्यादा देर तक चलते रहने के कारण महेश चौरसिया ने सोचा कि अब ग्वालियर वापस लौटने के बजाय रात अपनी ससुराल ग्राम चीनौर में गुजारी जाये।

यही सोचकर वह आंतरी से रात को अपनी बाइक पर सवार होकर आंतरी से चीनौर गांव के लिए रवाना हो गया। तभी घरसोंदी गांव के पास एक तेज रफ्तार टे्रटर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे महेश चौरिसया और उसकी मासूम 3 वर्षीय बेटी काव्या चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसकी पत्नी संगीता चौरसिया और डेढ़ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें उपचार के लिये चिकित्सरालय में भर्ती कराया गया है। जहां पर मासूम बालक की हालत नाजुक बनी हुयी है।

Next Post

भावनगर के लोको पायलट की सतर्कता से 13 शेरों की जान बची

Sat Jun 8 , 2024
भावनगर, 08 जून (वार्ता) पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर रेलवे मंडल के लोको पायलट की सतर्कता से अप्रैल और मई दो महीनों में 13 शेरों की जान बची है। मंडल रेल प्रबंधक रवीश कुमार ने शनिवार को बताया कि भावनगर मंडल द्वारा सिंहों को ट्रेन की चपेट में आने […]

You May Like