क्लीनिक पर छापा: तलाशी में बड़ी संख्या में दवाईयां, बच्चों के सीरप मिले

राजगढ़। अवैध रुप से संचालित क्लीनिकों की धरपकड़ करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाई की जा रही है. विगत दिवस ब्यावरा में अवैध क्लीनिक पर कार्यवाई के बाद खिलचीपुर तहसील के ग्राम जेतपुराखुर्द में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अवैध रुप से संचालित क्लीनिक पर कार्यवाई की. उक्त क्लीनिक को लेकर लगातार शिकायतें स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी. जिले में कहीं भी गैर कानूनी ढंग से चिकित्सा उपचार करने वालों पर कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये है. इसी के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शोभा पटेल द्वारा सभी ब्लॉकों में टीमों का गठन करते हुए उनके क्षेत्रांतर्गत ऐसे सभी अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, जहां बिना किसी पंजीयन और वैध डिग्री, डिप्लोमा के मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए उनका उपचार किया जा रहा है.

मिल रही थी शिकायत

खिलचीपुर तहसील के ग्राम जेतपुराखुर्द में एक झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा एलोपैथिक पद्धति से उपचार करने की लगातार शिकायत मिल रही थी. इस आधार पर सीबीएमओ डा. डी. आर. पच्चीसिया ने टीम के साथ जेतपुराखुर्द में उक्त क्लीनिक पर कार्यवाई की. तलाशी के दौरान टीम को यहां से बड़ी संख्या में उपचार की सामग्री मिली. उपयोग किए गए इंजेक्शन, सीरींज, दवाईयां, एंटीबायोटिक और बच्चों के सीरप मिले है. टीम में खंड चिकित्साधिकारी, के साथ ही तहसीलदार रामप्रताप सिंह ठाकुर, डा. कमल दांगी तथा फार्मासिस्ट रानू झा मौजूद रहे.

सील किया क्लीनिक

सीबीएमओ डा. पच्चीसिया के द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त क्लीनिक को सील कर दिया है. डॉक्टर को तीन दिवस के भीतर अपने उपचार करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है. वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने की स्थिति में डॉक्टर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

204 क्लीनिक के ही रजिस्ट्रेशन जिला स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अनुमानित तौर पर जिले भर में संचालित 204 क्लीनिक के ही रजिस्ट्रेशन है, जो कि वैद्य तरीक से संचालित है. जबकि देखा जाये तो जिले में क्लीनिकों की संख्या हजार तक है. अकेले ब्यावरा नगर में ही क्लीनिकों की संख्या काफी अधिक है. इसी तरह जिले के नरसिंहगढ़, पचोर, राजगढ़, सारंगपुर, खिलचीपुर, जीरापुर, कुरावर, तलेन, माचलपुर, खुजनेर, छापीहेड़ा सहित कस्बो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में क्लीनिक संचालित है.

Next Post

ऋषिकेश मे एमडीडीए की कार्रवाई में छह अवैध इमारतों को ढाहा

Sat Oct 11 , 2025
ऋषिकेश (वार्ता) मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) ने ऋषिकेश क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए छह से अधिक अवैध बहुमंज़िला व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। यह कदम शहर के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया […]

You May Like