
बुधनी. शुक्रवार को पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा. महिलाओं ने रात में चांद को देखने के बाद व्रत खोला. नगर में भी सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है. महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन निर्जल रहती हैं. महिलाएं सोलह श्रृंगार कर शाम को पूजा के बाद चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पति की पूजा करती हैं. इसके बाद महिलाएं अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं. करवा चौथ के मौके पर नगर में जगह-जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ की कथा सुनी व शिव-पार्वती, करवा माता, गणेश और चंद्रमा की पूजा की.
