रीवा: अमहिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टा पर्ची काटने वाले आरोपियो को धरदबोचा. जिनके पास से अवैध सट्टा पर्ची बरामद की गई. पांच आरोपी पकड़े गये है.
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्टाफ के साथ रेड़ कार्यवाही की जाकर बड़ी दरगाह के बगल में आशू अंसारी के घर में एक कमरे के अंदर बैठे आरोपियों आशू अंसारी पिता ख्वाजुद्दीन अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी करहिया नंबर 1 शांति विहार कालोनी के बगल में थाना चोरहटा हाल बड़ी दरगाह के बगल में अमहिया, विकास गुप्ता पिता सुरेश प्रसाद गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी जिउला ग्राम पंचायत के पीछे थाना समान, राहुल नामदेव पिता संतोष नामदेव उम्र 26 वर्ष निवासी जैतवारा स्टेशन रोड़ थाना जैतवारा जिला सतना हाल खुटेही, सलामुद्दीन मंसूरी पिता सुल्तान मंसूरी उम्र 51 वर्ष निवासी अमहिया, रामगरीब सोंधिया पिता रामलाल सोंधिया उम्र 35 वर्ष निवासी पंचूलाल प्रजापति के घर के पास किराये का कमरा पी.टी.एस. चौराहा द्वारिका नगर को पकड़ा जाकर आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां एवं कुल नगदी 4770 रुपये, पेन व डायरियोँ को जप्त किया जाकर धारा 4ए पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.
