
रीवा।कफ सिरप के कारण छिंदवाड़ा में बच्चो की हुई मौत को लेकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने और मृत्यु के जिम्मेदार प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शहर में कैण्डल मार्च निकाला.
सभी कांग्रेसी स्थानीय मानस भवन में एकत्र हुए और कैण्डल लेकर प्रकाश चौराहा होते हुए घोड़ा चौराहा होते व्यंकट भवन के पास कैण्डल मार्च का समापन किया. इस दौरान कांग्रेसियो ने असामायिक मौत के गाल में समाने वाले बच्चो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्ति की और उन्हे श्रद्धांजलि दी. जिला अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने इस घटना के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराया. श्री शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए मासूम बच्चो को जहर युक्त कफ शिरप दी गयी जिससे उनकी असामायिक मृत्यु हो गयी. यदि कलेक्टर की बात को स्वास्थ्य मंत्री मान लिये होते तो इन बच्चो की मृत्यु नही हुई होती अत: इसके लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पूर्णरूपेण जिम्मेदार है उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए यदि वह इस्तीफा नही देते तो राज्यपाल इन्हें मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करें. महापौर अजय मिश्रा बाबा ने स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री को निरूपित करते हुए इन मासूम बच्चों की मृत्यु का जिम्मेदार बताया उन्होने भी स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की. कैण्डल मार्च में शहर अध्यक्ष अशोक पटेल, विमलेन्द्र तिवारी, विद्यावती पटेल, शीला त्यागी, बबिता साकेत, गिरीश सिंह, एड रवि तिवारी, सज्जन पटेल, मोहम्मद रफीक अंसारी, गोविन्ददास तिवारी, मुस्तहाक खान, रमेश पटेल, अब्दुल शहीद मिस्त्री, लल्लन खान, नरेन्द्र सिंह तिवारी, रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश द्विवेदी काकू, शिवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, महेन्द्र उपाध्याय, पदमदीप शुक्ला, नजमा बेगम, रमा दुबे, धनेन्द्र सिंह, रवि तिवारी मौजूद रहे.
