कौस्तुभ सिंह और तानिश ने जीत के साथ की शानदार शुरूआत

नयी दिल्ली, (वार्ता) उत्तर प्रदेश के टॉप सीड कौस्तुभ सिंह और चंडीगढ़ के चौथे सीड तानिश नंदा मंगलवार को फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैम्पियनशिप की ब्वायॅ अंडर-14 सिंगल्स कैटेगरी में दूसरे राउंड में पहुंच गए। गौरतलब है कि चैम्पियनशिप का आयोजन नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्पलेक्स में हो रहा है।

कौस्तुभ ने एक घंटे से भी कम समय में हरिहरन महामुनि को 9-2 से हराकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया। हालांकि हरिहरन ने पहला गेम जीता, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के कौस्तुभ ने आठ गेम जीते, पूरे मुकाबले में वे सिर्फ दो गेम हारे तथा बेसलाईन पर नियन्त्रण बनाए रखते हुए शार्प सर्व के साथ उन्होंने जीत अपने नाम कर ली।

तानिश ने भी शानदार परफार्मेन्स देते हुए ऋषव प्रसाद को 9-0 से हरा दिया। वे एक गेम भी नहीं हारे, और हर बार अपने प्रतिद्वंद्वी के सर्व को तोड़ते हुए अपनी लय बनाए रखी।

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड द्वारा समर्थित तथा ऑल इंडिया टेनिस एसोएशन एवं दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फेनेस्टा ओपन भारत की सबसे बड़ी डोमेस्टिक टेनिस चैम्पियनशिप है, जिसमें देश भर से शीर्ष पायदान के दावेदार हिस्सा लेते हैं।

इस बीच, पश्चिम बंगाल के छठे सीड मोनोदीप देय ने भी अंश जलोटा को 9-1 से हरा कर सभी का मन मोह लिया। देय ने बार-बार अंश की सर्व को तोड़ा और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सिर्फ एक गेम गंवाया।

प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने वाले विजेताओं को जुनियर कैटेगरी में किट भत्ता दिया जाएगा। अंडर-16 और अंडर-14 के विजेताओं एवं रनर-अप्स में से प्रत्येक को 25000 रुपये की टेनिस स्कॉलरशिप भी मिलेगी।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया का सामना संघर्षरत पाकिस्तानी महिलाओं से

Wed Oct 8 , 2025
कोलंबो, (वार्ता) जब आप महिला क्रिकेट में प्रभुत्व की बात करते हैं, तो बहुत कम टीमें ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं की निरंतरता की बराबरी कर पाती हैं, और कल आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान महिलाओं के साथ होने वाला आईसीसी विश्व कप मुकाबला एकतरफा उत्कृष्टता का एक और उदाहरण है। […]

You May Like