सीतारमण ने भारत आये अमेरिकी संस्थानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक

नयी दिल्ली, (वार्ता) वित्त और कार्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की यात्रा पर आये अमेरिका के कुछ प्रतिष्टित अध्ययन संस्थानों और फर्मों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राजधानी में बैठक की।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि श्रीमती सीतारमण से मिलने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हडसन इंस्टिट्यूट के श्री वाल्टर रसेल मीड कर रहे थे। मंत्रालय ने बताया है कि यह चर्चा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और भारत-अमेरिका साझेदारी के तहत साझा हितों पर केंद्रित थी।

प्रतिनिधिमंडल में , अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट,, ईगल कैपिटल मैनेजमेंट, क्रो होल्डिंग्स और रेशनलवेव कैपिटल पार्टनर्स जैसे प्रतिष्टित अमेरिकी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Next Post

शहरी इलाकों में मोबाइल टेली-डेंसिटी पहुंची 125 के पार

Tue Oct 7 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) देश के शहरी इलाकों में मोबाइल टेली-डेंसिटी अगस्त में बढ़कर 125 के पार पहुंच गयी जिसका मतलब है कि हर चार व्यक्ति पर पांच मोबाइल कनेक्शन हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि देश में मोबाइल सबस्क्राइबरों की […]

You May Like