
सिरोंज। क्षेत्र में विगत दो दिन से बारिश हो रही है. इस दौरान बिजली भी चमकती दिखाई दी. बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई. इन दिनों कई किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल की कटाई का कार्य हो रहा है. ऐसे में बारिश ने इन किसानों की चिंता बढ़ा दी है.
इस दौरान गरज चमक के साथ बादलों ने बारिश की. क्षेत्र में इन दिनों कई खेतों में सोयाबीन की कटाई का कार्य हो रहा है. कई किसानों की सोयाबीन की फसल खेतों में पक कर तैयार है. ऐसे में बारिश ने इन किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है. बारिश से इन किसानों का कार्य प्रभावित
होगा. वहीं सोयाबीन की जो फसल कट कर खेतों में रखी है, उसको भी नुकसान होने का भय है. किसान राजेंद्र रघुवंशी का कहना है कि अतिवृष्टि से क्षेत्र में सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है. सोयाबीन का उत्पादन कम आ रहा है. वही इन दिनों कई किसानों की फसल कट गई है. जबकि कई
किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल पककर तैयार है. तथा कई खेतों में सोयाबीन की कटाई का कार्य चल रहा है. ऐसे में बारिश से इन किसानों का काम बाधित होगा. वहीं जिन किसानों की सोयाबीन की फसल कटी हुई खेतों में रखी है, बारिश से उसको नुकसान होने का भय है. जिन किसानों
की सोयाबीन की फसल खेतों में पककर तैयार है, उसको भी नुकसान होने का भय है. किसान पहले ही मौसम की मार झेल रहा है. पहले ही अतिवृष्टि से कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई है. उन्होंने प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत देने की भी मांग की है.
