मऊगंज में बीएलओ निलंबित

मऊगंज। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने मतदान केन्द्र क्रमांक 185 मुदरिया चौबान में पदस्थ बीएलओ शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुदरिया चौबान रमेश साकेत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उल्लेखनीय है कि बीएलओ निर्वाचन संबंधी कार्य में कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं हुए थे. निर्वाचन कार्य में बरती गई लापरवाही व अनुशासनहीनता के कारण बीएलओ को निलंबित कर निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय मऊगंज नियत किया गया है.

Next Post

वंदे मातरम के 150 वर्ष : मप्र में एक वर्ष तक चलेगा राष्ट्रगौरव का जन-उत्सव

Thu Nov 6 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर को मध्यप्रदेश में एक अविस्मरणीय ‘जन-उत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like