बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 06 अक्टूबर (वार्ता) बैंकिंग और आईटी सेक्टरों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 67.62 अंक की तेजी के साथ 81,274.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 95.22 अंक (0.12 प्रतिशत) की बढ़त में 81,302.39 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 22.30 अंक चढ़कर 24,916.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 29.65 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 24,923.90 अंक पर था।

बैंकिंग और आईटी के साथ वित्त और तेल एवं गैस समूहों की कंपनियों में लिवाली रही। वहीं, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, धातु और रियल्टी सेक्टरों में बिकवाली का जोर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और टीसीएस के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और भारती एयरटेल में गिरावट थी।

 

Next Post

त्योहारों से पहले भिंड में फुटपाथ खाली कराए, ठेले हटाए

Mon Oct 6 , 2025
भिंड: त्योहारों से पहले भिंड शहर में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर बाजार, गोल मार्केट और परेड चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे रखे ठेले, टेबल और दुकानों के आगे फैला सामान हटवाया गया। त्योहार पर […]

You May Like