दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहा ट्रक बिजली के तार से टकराया, करंट से 2 युवकों की मौत

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहा एक ट्रक बिजली के तार से टकरा गया। करंट लगने से दो युवकों की वहीं मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग प्रतिमा छोड़कर इधर-उधर भागे।घटना भीटा गांव में रविवार रात करीब 9 बजे की है। लोग दुर्गा विसर्जन के लिए ट्रक में मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर नर्मदा नदी के ग्वारीघाट जा रहे थे। वहां मौजूद लोग घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतकों में चिंटू विश्वकर्मा (24) और अखिलेश पटेल (27) शामिल है।
टेमर भीटा से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए जा रहे थे। मां दुर्गा की प्रतिमा जैसे ही भीटा गांव के पास पहुंची, तभी ऊपर झूल रहा 11 केवी लाइन का तार ट्रक के संपर्क में आ गया। ट्रक के ऊपर बैठे चिंटू विश्वकर्मा और अखिलेश पटेल नीचे गिर गए। दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक प्राइवेट नौकरी किया करते थे।

कैंट विधायक और मंत्री राकेश अस्पताल पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री राकेश सिंह और कैंट विधानसभा से विधायक अशोक रोहाणी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से तीन लोग झुलसे हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना दुखद है। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- मेरी आंखों के सामने गिरे
भीटा गांव के विकास कुमार ने बताया कि काली माता पुलिया के पास और दूसरी माता भीटा गांव में रखी थी। एक के पीछे एक दो ट्रक जा रहे थे। जैसे ही भीटा गांव के पास प्रतिमा पहुंची, तभी ऊपर झूल रहे तार की चपेट में आ गए। घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। नवरात्रि के पहले भी पार्षद को बताया गया था, पर उन्होंने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

Next Post

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की डबिंग शुरू

Mon Oct 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ की डबिंग शुरू हो गयी है। पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले मारूति के निर्देशन में बन रही द राजा साब की डबिंग शुरू हो चुकी है।प्रभास खुद अपनी हिंदी डबिंग कर रहे हैं, जिससे […]

You May Like