चावल-चीनी नरम, खाद्य तेल-दालों के दाम भी घटे

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव टूट गये जबकि गेहूं की कीमतों में कमोबेश टिकाव रहा। खाद्य तेलों और दालों के दाम फिसल गये। चीनी में भी नरमी रही।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 30 रुपये घटकर 3,811.35 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं के भाव 2,865.60 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहे। आटे की कीमत सात रुपये बढ़ी और यह 3,318.28 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
खाद्य तेलों में नरमी रही। सरसों तेल की औसत कीमत 16 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। सूरजमुखी तेल 48 रुपये और मूंगफली तेल 343 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सोया तेल की कीमत 20 रुपये और वनस्पति के दाम 49 रुपये प्रति क्विंटल टूटे।
दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत 39 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मूंग दाल की कीमत 41 रुपये और उड़द दाल की 29 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। तुअर दाल 122 रुपये और मसूर दाल 17 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी का भाव भी 18 रुपये प्रति क्विंटल घटा।

Next Post

फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस: मनीष और वैष्णवी ने एकल खिताब जीते

Sat Oct 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शनिवार को नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में 30वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीत लिए। पुरुष एकल फाइनल में, मनीष सुरेशकुमार […]

You May Like