मोदी ने गाजा में किए जा रहे शांति प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए की ट्रम्प की प्रशंसा

नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में किए जा रहे शांति प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की है।

श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई का संकेत एक महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।”

गौरतलब है कि हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्ताव पर शेष इजरायली बंधकों को रिहा करने पर सहमत हो गया है।

 

Next Post

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का निधन

Sat Oct 4 , 2025
बीकानेर, 04 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का बीकानेर में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह करीब 62 वर्ष के थे। उनके परिजनों के अनुसार उन्होंने रात करीब एक बजे अंतिम सांस ली। शनिवार को सुबह से दोपहर एक बजे […]

You May Like

मनोरंजन