नगर निगम में EOW की छापेमारी, रिश्वतखोरी रंगेहाथ पकड़ी गई

इंदौर । नगर निगम जोन-19 में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सावले को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

इन दोनों अधिकारियों ने स्क्रैप व्यापारी संतोष सिलावट से गोदाम सील न करने के एवज में 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। EOW ने इन्हें 40,000 रुपए लेते समय गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत के बाद EOW ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

गोदाम को सील करने की धमकी देकर रिश्वत वसूलने की कोशिश की जा रही थी।

Next Post

दुर्गाजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आक्रोशितों ने घेरा थाना

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत जयप्रकाश दुर्गा उत्सव समिति ने थाने का घेराव कर दिया। समिति ने आरोप लगाया है कि अरबाज अली ने मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं। हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। आरोपी का सोशल मीडिया पर बंदूक लिए फोटो भी पुलिस को सौंपा […]

You May Like