चावल नरम, गेहूं मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़, चीनी-दालों के भाव बढ़े

नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव टूट गये जबकि गेहूं की कीमतों में तेजी रही। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। चीनी और दालों के दाम बढ़ गये।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 62 रिंगिट की बढ़त के साथ 4,450 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.57 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 31 रुपये टूटकर 3,792.50 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं के भाव 36 रुपये बढ़कर 2,868.24 रुपये प्रति क्विंटल रहे। आटे की कीमत भी 52 रुपये बढ़े और यह 3,347.46 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल की औसत कीमत 30 रुपये टूट गयी। सूरजमुखी तेल 21 रुपये महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 93 रुपये और पाम ऑयल की 152 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। वनस्पति के दाम 207 रुपये और मूंगफली तेल के 120 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े।

दाल-दलहनों में तेजी रही। मूंग दाल की औसत कीमत 92 रुपये और उड़द दाल की 90 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 62 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल में 24 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। चना दाल भी नौ रुपये प्रति क्विंटल चढ़ी।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 91 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी का भाव भी 38 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा।

 

 

Next Post

टीटी नगर दशहरा मैदान में रावण वध से पहले रामजी का किया गया तिलक

Thu Oct 2 , 2025
भोपाल। राजधानी के टीटी नगर दशहरा मैदान में गुरुवार शाम को रावण दहन के महापर्व की शुरुआत रामलीला के प्रमुख दृश्य से हुई। रावण का वध करने से पहले रामजी का विधिपूर्वक तिलक किया गया। उसके बाद रामजी ने अपने तरकश से तीर तैयार किए। इस मौके पर बड़ी संख्या […]

You May Like