छतरपुर मेला ग्राउंड पर रावण दहन की तैयारियों का सीएसपी ने लिया जायजा

छतरपुर।दशहरा पर्व को लेकर छतरपुर के मेला ग्राउंड में रावण दहन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज 1 अक्टूबर को नगर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीएसपी ने रावण दहन स्थल पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और फायर सेफ्टी के इंतजामों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, और आपातकालीन स्थिति से निपटने के प्रबंधों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। सीएसपी ने आयोजकों से भी कहा कि पर्व के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि रावण दहन समारोह सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

Next Post

महिलाओं की स्वास्थ्य जांचों की डेटा एंट्री को गंभीरता से लें 

Wed Oct 1 , 2025
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं की स्वास्थ्य जांच संबंधी डेटा एंट्री को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि यदि 2 दिन के भीतर इस संबंध में प्रगति नहीं हुई तो […]

You May Like