महिला के जेवर लेकर दिए नकली नोट, आरोपी ठग घटना के बाद से फरार

भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है. महिला जब बाजार में दवा लेने के लिए गई थी. तभी उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया. ठग ने महिला के जेवरात के बदले नोटों की गड्डी देने की बात कही. ठगी की बातों में आई महिला ने अपने जेवर देते हुए रूपये भी ले लिए थे. रूपये नकली नोट के हैं इसका अंदेशा भी महिला को नहीं था. आरोपी ठग घटना के बाद से फरार चल रहा है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला फूलवतीबाई यादव को एक ठग ने बाजार में नकली नोटों की गड्डी दिखा कर महिला के जेवरात ले लिए. महिला को नकली नोटों की जानकारी जब मिली तो वह परेशान हो गई. महिला के जेवर जिसे ठग ने ले लिए हैं, महिला ने उसकी अनुमानित कीमत करीब ढ़ाई लाख रूपए बताई है. महिला का कहना है कि उसे सिर दर्द की समस्या थी. वह महिला एसीपी कार्यालय के पास की मेडिकल में दवा लेने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान महिला के साथ ठगी की वारदात हुई. पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकायत की बात भी कही है.

Next Post

आनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 2 कार, 40 मोबाइल जब्त

Mon Sep 29 , 2025
भोपाल।शहर में आनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. आरोपियों के पास से आनलाइन सट्टा में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और वाहनों को जब्त किया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गोविंदपुरा गौतम सोलंकी ने आरोपियों की धर पकड़ को लेकर जानकारी दी. अयोध्यानगर थाना पुलिस ने […]

You May Like

Play sound