आष्टा। शहर के वैष्णवी नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए 95 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
फरियादी अभिषेक राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 जुलाई की रात 9 बजे वह वैष्णवी नगर स्थित मकान पर लाइनमैन से बिजली ठीक करवाने गया था.
इसके बाद मकान में ताला लगाकर वापस अपने पैतृक घर आ गया. 4 जुलाई की सुबह चाचा जितेंद्र राठौर ने फोन कर बताया कि मकान के सभी दरवाजे खुले हुए हैं. मौके पर पहुंचकर देखने पर मकान का मुख्य ताला टूटा मिला तथा सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर 2.5 ग्राम के सोने के झुमके, चांदी की पायजेब, 50 हजार रुपये नकद तथा एलईडी टीवी गायब मिली. सामान की कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
